पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, अभी गर्मी और बढ़ेगी प्रदेश के टाॅप आठ शहरों में भरतपुर भी शामिल

Mar 31, 2022 - 16:00
पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, अभी गर्मी और बढ़ेगी प्रदेश के टाॅप आठ शहरों में भरतपुर भी शामिल

गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान क्षेत्र के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण इन एरिया में दबाव की स्थिति बनी है। इसी कारण से पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं और गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। भरतपुर शहर पश्चिमी राजस्थान की तरह तपने लगा है। प्रदेश के टाॅप आठ शहरों में शामिल हाे गया है। बुधवार काे अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि जैसलमेर में 42.1 डिग्री तापमान था। माैसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर 1 अप्रैल तक बना रहेगा। 2 अप्रैल से सिस्टम खत्म होने से एक बार फिर तापमान में मामूली गिरावट होने की उम्मीद है। इससे बुधवार काे रात के तापमान में एक डिग्री तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी 43.1 सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा।

लू से कैसे करें बचाव : मौसमी फल खाएं, पानी पीते रहें
प्राकृतिक चिकित्सक वीरेंद्र अग्रवाल के अनुसार लू लगने पर मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं। दाेपहर में घर से बाहर निकलें ताे सिर और कान काे सूती कपडे़ से ढंक कर रखे। ढीले और सूती कपड़े पहने। पानी पीते रहें। लू लगने पर डॉक्टर को दिखाएं। बुखार होने पर रोगी को ठंडी हवा में आराम करना चाहिए।

7 शहरों का पारा भरतपुर से अधिक
7 शहरों का पारा भरतपुर से अधिक

ये भी जानिए...कब चलती है लू
जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाए। साथ ही सामान्य से पारा 4.5 डिग्री अधिक हो और हवा की गति 4.5 किलाेमीटर प्रतिघंटा से अधिक हाे ताे लू का अहसास हाेता है। साथ ही माैसम से नमी 50-60 प्रतिशत तक आ जाए। आर्द्रता 57.5 प्रतिशत और हवा की गति 3.8 किलाेमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ऐसे में अगले दाे दिन गर्माहट भरे रहेंगे।