अयोध्या के राम मंदिर में निकली सीईओ की भर्ती:ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 70 साल, 3 सदस्यीय समिति करेगी सिलेक्शन

अयोध्या के राम मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भर्ती निकली है। तीर्थक्षेत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसे इस पद के लिए चुना जाएगा, वो तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर इस पद पर बने रहेंगे। उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मंदिर के मुख्य कामों के अलावा राम मंदिर के सीईओ के पास सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधा, VIP सत्कार, प्रतिष्ठा बढ़ाना, प्रॉपर्टी की रक्षा और योजनाएं बनाने जैसे कामों की जिम्मेदारी होगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026 योग्यता : एज लिमिट : 50 से 70 साल सिलेक्शन प्रोसेस : किसे मिलेगी प्राथमिकता : जिन लोगों ने पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया हो या किसी बड़े मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के मैनेजमेंट को संभाला हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस योग्यता वाले रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं। किसे होगी CEO की रिपोर्टिंग : CEO की रिपोर्टिंग महामंत्री को होगी। ऐसे करें आवेदन : भर्ती क्यों की जा रही है? हाल ही में मंदिर में दान राशि में चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है। इसलिए पहली बार CEO के पद पर भर्ती निकाली गई है। ये खबर भी पढ़ें CBSE ने शुरू किए 19 ऑनलाइन कोर्स:डेढ़ से 20 घंटे का कोर्स, 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स नि:शुल्क करें अप्लाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी से स्टूडेंट्स को परिचित कराने के लिए 19 नए कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com