Rajasthan: मंत्री महेश जोशी का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया मंजूर

Feb 18, 2023 - 08:02
Rajasthan: मंत्री महेश जोशी का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया मंजूर
rajasthan-cm-ashok-gehlot-accepts-resignation-of-mahesh-joshi-as-congress-chief-whip-in-assembly

महेश जोशी के इस्तीफे के बाद उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को अब मुख्य सचेतक बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मंत्री महेश जोशी का विधानसभा में कांग्रेस मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया। जोशी ने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वह जलदाय मंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, जोशी के इस्तीफे के बाद उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को अब मुख्य सचेतक बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।