पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का गुजरात दौरा

Feb 16, 2023 - 09:12
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का गुजरात दौरा
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को अहमदाबाद में 'सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन' (SEWA) के एक कार्यक्रम में पहुंचीं।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं।अहमदाबाद में हिलेरी ने 'सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन' (SEWA) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने SEWA की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी। इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। हिलेरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली गर्मी इनफॉर्मल सेक्टर (अनौपचारिक क्षेत्रों) में महिला मजदूरों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है।

एक वैश्विक 'क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड' इस चुनौती से निपटने में मदद करेगा।

अहमदाबाद में हिलेरी क्लिंटन ने SEWA के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने SEWA की संस्थापक इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
अहमदाबाद में हिलेरी क्लिंटन ने SEWA के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने SEWA की संस्थापक इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी।

क्लिंटन ने कहा कि इस बारे में चिंता कर रहे लोगों का एक ग्रुप क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड शुरू करने में मदद करने के लिए साथ आया है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फंड​​​​​​​ होगा। क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने SEWA की निदेशक रीमाबेन नानावती से बात की है कि गर्मी नई चुनौतीहै क्योंकि यह महिला ट्रेड यूनियन के सदस्यों के हर काम को प्रभावित करेगी।

SEWA की कार्यक्रम संयोजक रश्मि बेदी ने बताया कि क्लिंटन सोमवार को सुरेंद्रनगर जिले का भी दौरा करेंगी और नमक बनाने वाले कारीगरों से मुलाकात करेंगी।

SEWA के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
SEWA के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।
इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था।

हिलेरी कर चुकी हैं इला भट्ट की तारीफ
क्लिंटन और भट्ट एक दूसरे को 1995 से जानते थे। 2018 के सोशल मीडिया पोस्ट में, क्लिंटन ने प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता के काम को "क्रांतिकारी प्रयोग" के रूप में वर्णित किया था।

2018 के सोशल मीडिया पोस्ट में, क्लिंटन ने इला भट्टे के काम को 'क्रांतिकारी प्रयोग' बताया था।
2018 के सोशल मीडिया पोस्ट में, क्लिंटन ने इला भट्टे के काम को 'क्रांतिकारी प्रयोग' बताया था।

स्वागत केंद्र में भाषण भी देंगी हिलेरी
रश्मि बेदी ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन रविवार को अहमदाबाद के स्वागत केंद्र में भाषण भी देंगी। इससे पहले, वह 2022 में सेवा फाउंडेशन के 50वें वर्ष समारोह पर विक्टोरिया गार्डन में इला भट्ट द्वारा लगाए गए एक बरगद के पेड़ के पास एक पट्टिका का अनावरण करेंगी।