निर्माण सोसायटी के सहयोग से ब्रजभाषा मे अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया 

निर्माण सोसायटी के सहयोग से ब्रजभाषा मे अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया 

डीग। क्षेत्र के डीग क्लासेज में निर्माण सोसायटी के सहयोग से ब्रजभाषा मे अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

सोसायटी के प्रतिनिधि सतवीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषाओं के महत्व को समझाना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। किसी ने कहानी, लोकगीत और किस्से तो किसी ने कविता पाठ लिखे। बच्चों ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

रतन लाल योगी ने मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म के बाद बच्चा सबसे पहले अपने माता-पिता की भाषा सीखता है, वही उसकी मातृभाषा होती है। उन्होंने विशेष रूप से बृज संस्कृति और भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।

निर्माण सोसायटी राजस्थान की 10 क्षेत्रीय भाषाओं—मेवाड़ी, ढूंढाड़ी, शेखावाटी, हाड़ौती, वागड़ी, मारवाड़ी, बागड़ी, ओड राजपूत, मेवाती और ब्रजभाषा के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सोसायटी के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री और विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त हुए हैं।

सोसायटी RSCERT उदयपुर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं में मातृभाषा आधारित शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को मिठाई वितरित की गई। आयोजकों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस विश्वभर में भाषाई विविधता एवं मातृभाषाओं के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के डीग क्लासेज के प्रंबधक रामस्वरूप जी, अजीत सिंह अनेक  गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।