करेंट अफेयर्स 25 जून:चांद के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश बना चीन, भारत ने पहली बार WTT डबल्स कंटेंडर जीता

IB के डायरेक्टर तपन कुमार डेका को एक साल का एक्सटेंशन मिला। देश का पहला लीथियम ब्लॉक नीलाम हुआ। वहीं, पूर्व IFS अधिकारी भरत लाल का कार्यकाल एक साल बढ़ा। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. चांद के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश बना चीन: 25 जून को चीन का मून मिशन चांद की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर पहुंच गया। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। चीनी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का चैंग'ई-6 लैंडर 53 दिन बाद कैप्सूल में सैंपल लेकर धरती पर लौटा है। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. तपन कुमार डेका को एक साल का एक्सटेंशन मिला: 24 जून को केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था। 3. पूर्व IFS अधिकारी भरत लाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाया: 24 जून को केंद्र सरकार ने रिटायर्ड इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर भरत लाल को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के महासचिव के रूप में कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया। उनका कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म होने वाला था। नेशनल (NATIONAL) 4. देश की पहला लीथियम ब्लॉक नीलाम हुआ: 24 जून को नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का चौथे चरण में शिरकत की। रेड्डी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला लीथियम ब्लॉक माइकी साउथ माइनिंग को आवंटित किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. भारतीय जोड़ी ने पहली बार डबल्स कंटेंडर जीता: 24 जून को नाइजीरिया में लागोस वर्ल्ड टेबल टेनिस (WTT) का फाइनल खेला गया। भारत के हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड जीता। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 25 जून का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही देश में 21 महीने के लिए इमरजेंसी लगाई गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधई के कहने पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी के आदेश पर दस्तखत किए थे। इसके बाद इंदिरा ने रेडियो से आपातकाल का ऐलान किया था।