हिमाचल में बिगड़ा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी से 5 शहरों का पारा गिरा; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मॉनसून की विदाई के बाद भी मौसम हिमाचल पर मेहरबान है। राज्य के मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बादल बरस रहे हैं। वहीं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है।


