होली पर सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 17650 से नीचे, MARUTI टॉप गेनर, INFY टॉप लूजर
-sensex-nifty-trending-stocks-business-and-economy
Stock Market News: आज कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए.
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं. सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा कमजोरी नजर आ रही है. जबकि निफ्टी 17650 के नीचे आ गया है. आज के कारोबार में IT, रियल्टी और मेटल शेयरों में करीब 1 फीसदी कमजोरी दिख रही है. वहीं बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी कमजोर हुए हैं. एशियाई बाजारों में बिकवारली है तो अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे. फिलहाल सेंसेक्स में 306 अंकों की कमजोरी है और यह 59,918.68 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 86 अंक टूटकर 17,625 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में बिकवाली है. सेंसेक्स 30 के 25 शेयर लाल निशान में हैं. आज के टॉप गेनर्स में MARUTI, LT, ULTRACEMCO, NTPC, HDFCBANK शामिल हें. वहीं टॉप लूजर्स में INFY, TECHM, BAJAJFINSV, HCLTECH, TITAN, WIPRO, KOTAKBANK, TCS शामिल हैं.
देश की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील विनिर्माता जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) अपने जाजपुर और हिसार संयंत्रों में रूफटॉप (छत पर) सौर क्षमता स्थापित करने के लिए 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. जेएसएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि 21 मेगावॉट पीक (एमडब्ल्यूपी) की एक परियोजना जाजपुर में स्थापित की जाएगी. वहीं हिसार में कंपनी की इकाई में छह एमडब्ल्यूपी ‘रूफटॉप’ सौर क्षमता लगाई जाएगी. इसमें कहा गया है, ‘‘इन दोनों सौर संयंत्रों से 25 साल में 5,64,450 टन कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ 79.5 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा.
Naresh Chouhan 

