बोर्ड कक्षा के स्टूडेंट्स का हुआ निशुल्क ओलंपियाड:15 तहसीलों के 1283 स्टूडेंट्स ने लिया भाग, 9 अप्रैल को होगा परिणाम घोषित

बोर्ड कक्षा के स्टूडेंट्स का हुआ निशुल्क ओलंपियाड:15 तहसीलों के 1283 स्टूडेंट्स ने लिया भाग, 9 अप्रैल को होगा परिणाम घोषित

बानसूर के आरसीआई शिक्षण संस्थान की ओर से लगभग 15 तहसीलों के बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड और कक्षा 12वीं के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए रविवार को निशुल्क ओलंपियाड 2023 का आयोजन करवाया गया।

परीक्षा में विद्यार्थी की कक्षा के स्तर के 30 प्रश्न आए, जिन्हें करने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा का आयोजन आरसीआई शिक्षा समिति बानसूर की ओर से पूर्णता निशुल्क करवाई गई है। इस परीक्षा में कक्षा दसवीं के 470 व कक्षा 12वीं के 813 विद्यार्थियों सहित कुल 1283 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम 9 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।परिणाम घोषणा के बाद विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका निशुल्क देख सकते हैं।

निदेशक विजय यादव ने बताया कि ऐसी परीक्षा आयोजित करने से विद्यार्थियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषणा में जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा।