पोर्न फिल्म केस: गहना वशिष्ठ ने साधा पूनम पांडे पर निशाना, बोलीं-वो तो बहुत पहले से न्यूड वीडियो बना रही थीं तो राज ने कैसे उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में धकेला?

Jul 23, 2021 - 11:24
Jul 23, 2021 - 11:36
पोर्न फिल्म केस: गहना वशिष्ठ ने साधा पूनम पांडे पर निशाना, बोलीं-वो तो बहुत पहले से न्यूड वीडियो बना रही थीं तो राज ने कैसे उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में धकेला?

राज कुंद्रा के पोर्न दिखाने वाले एप पर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं गहना वशिष्ठ उनके समर्थन में उतर आई हैं। गहना पोर्न फिल्म केस में राज कुंद्रा से पहले गिरफ्तार की जा चुकी हैं और इन दिनों जमानत पर हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद गहना ने एक इंटरव्यू में राज का बचाव करते हुए पूनम पांडे पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, 2011 में पूनम ने कहा था कि इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा तो वह न्यूड हो जाएंगी। वह सालों से न्यूड वीडियो बना रही हैं। ये लोग कैसे कह सकते हैं कि राज कुंद्रा ने इन्हें पोर्न इंडस्ट्री में धकेला? ये लोग राज के कंपनी लॉन्च करने के काफी समय पहले से वीडियो बना रहे हैं। आज पूनम राज के साथ नहीं हैं, उन्हें शिल्पा से सहानुभूति है जिनके पति के साथ वह न्यूड वीडियो शूट करती थीं। इक आदमी फंसा हुआ है और हर कोई स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले गहना ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा था कि उन्हें जान-बूझकर फंसाया गया। गहना ने कहा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कोई सेंसरशिप नहीं है, लोग जो चाहें वो बना सकते हैं। लेकिन राज के एप के लिए जो वीडियो बने हैं उन्हें आप पोर्न नहीं कह सकते हैं। ये वैसा ही कंटेंट है जो अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बना रहे हैं, ऐसे में मुझे और राज कुंद्रा को टारगेट क्यों करना?

गहना वशिष्ठ का कहना है, 'कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें पोर्न को इरोटिका या बोल्ड कंटेंट के साथ नहीं मिलाना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। अदालतें मुकदमे के दौरान तय करेंगी कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था।'

गहना वशिष्ठ पर भी अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।
गहना वशिष्ठ पर भी अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।

ऐसे हुआ था खुलासा

मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद इस मामले में दो FIR दर्ज की गईं। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

तब ये बात भी सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का कनेक्शन सामने आया। ​​​​​