फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं रिया चक्रवर्ती: एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर दिखे साकिब सलीम, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- अगला बकरा, मरेगा बेटा तू भी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विवादों में रहीं रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में लौटने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, एसएसआर के फैन्स के दिलों में रिया को लेकर बैठी नफरत अब भी कम नहीं हुई हैं। वे जब भी पब्लिक प्लेस में दिखाई देती हैं, हेटर्स उन्हें भला-बुरा कहने लगते हैं। मसलन हाल ही में जब वे हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम के बर्थडे सेलिब्रेशन से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने साकिब की ओर इशारा करते हुए लिखा है, "दूर रह बेटा, वरना तेरा भी पत्ता काट देगी ये।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "अगला बकरा, मरेगा बेटा तू भी।" एक यूजर ने लिखा, "इसका नंबर है अगला। उसे शुभकामनाएं।" एक यूजर का कमेंट है, "उम्मीद करती हूं, उसे लंबी जिंदगी मिलेगी।"
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे। इसके करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया के और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था, जो बाद में CBI को सौंप दिया गया। बाद में जब इस मामले में ड्रग्स एंगल सामने आया तो रिया को करीब 30 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था। फिलहाल, वे बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत पर रिहा चल रही हैं।
सोशल मीडिया पर रिया की ताजा पोस्ट
रविवार को रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अंग्रेजी में रवींद्रनाथ टैगोर का विचार साझा किया है। उन्होंने लिखा है, "सवाल और रोना। ओह, कहां? हजार धाराओं के आंसुओं में पिघल गई और बाढ़ के आश्वासन के साथ जलप्रलय से दुनिया को बचाना है। मैं हूं।- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।" इसके साथ रिया ने #Keepingthefaith लिखा है, जिसका मतलब है विश्वास बरकारर रखो। जमानत पर रिहा होने के बाद यह रिया की तीसरी सोशल मीडिया पोस्ट है।


