मौसम का मिजाज:रात के तापमान में हुई 5 डिग्री की वृद्धि

मौसम का मिजाज:रात के तापमान में हुई 5 डिग्री की वृद्धि

न्यूनतम तापमान में वृद्धि हाेने से रात में सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। अलवर शहर में शुक्रवार दाेपहर काे बादल छाए रहे। शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार काे अलवर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री अधिक रहा जबकि अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट अाई। सामान्य से न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री कम रहा। पिछले साल 20 जनवरी की तुलना में इस साल 20 जनवरी काे न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री कम रहा जबकि अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री अधिक रहा।