इस समय लॉन्च हो सकती है 5 डोर वाली THAR, Maruti Jimny से होगा सीधा मुकाबला
5-door-mahindra-thar-could-be-launch-on-this-date-know-what-report-suggests
कंपनी इसे Maruti Jimny से कम सस्ती कीमत पर रख सकती है। फिलहाल Mahindra Thar 5-डोर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये तो तय है कि मारुति जिम्नी के लॉन्च होने के बाद ही 5 डोर का आगमन मन है। अगर आप 5 डोर वाली महिंद्रा थार का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एसयूवी 15 अगस्त को यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च हो सकती है। लॉन्च होने के बाद ये ऑफ-रोडर एसयूवी जल्द लॉन्च होने वाली मारुति जिम्नी को देगी।
कितनी एडवांस होगी ये पॉपुलर गाड़ी?
डिजाइन की बात करें तो इसमें एक नया हेडलाइनर, एक फ्रंट आर्मरेस्ट, एक सनग्लास होल्डर और यहां तक कि एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।www.jaimamart.com
पहले से कितना पावरफुल?
इंजन और पावर की बात करें तो महिंद्रा थार 5-डोर को भी पुराने वेरिएंट के समान 2.2-लीटर डीजल (130 पीएस) और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (150 पीएस) इंजन विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इस SUV के 5-डोर संस्करण को 4x4 के साथ वैकल्पिक 4x2 कॉन्फिरेशन भी मिलने की संभावना है। मतलब ये है कि आने वाली महिंद्रा थार पावर के मामले में पहले की तरह हो सकती है, लेकिन फीचर्स के मामले में काफी एडवांस साबित हो सकती है।


