जूते-चप्पल फेंके जाने के बाद Sachin Pilot पर भड़के Rajasthan के मंत्री, कह दी ये बड़ी बात
Ashok Chandna Vs Sachin Pilot: खेल राज्य मंत्री अशोक चंदना जैसे ही भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने जूते व अन्य सामान फेंक कर विरोध करना शुरू कर दिया. समर्थकों ने 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें शांत किया लेकिन चंदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा.
Rajasthan Politics: राजस्थान के खेलमंत्री अशोक चांदना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर हमला बोला है. राजस्थान के अजमेर में सोमवार को एक कार्यक्रम में भीड़ ने सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी की थी. इस दौरान जूते-चप्पलें भी असमाजिक तत्वों ने भीड़ में से फेंकी थीं. यहां चांदना भी मौजूद थे.
एक ट्वीट में मंत्री ने सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अगर सचिन पायलट मुझ पर जूता फेंक कर मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें जल्द बनाया जाना चाहिए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है. जिस दिन मैं लड़ने आऊंगा, तब एक ही बचेगा और मुझे यह नहीं चाहिए.'
चंदना ने आगे कहा, आज एक अद्भुत दृश्य देखा गया, जब राजेंद्र राठौड़, (तत्कालीन कैबिनेट सदस्य) जिन्होंने 72 लोगों की हत्या का आदेश दिया था, मंच पर आए. इस दौरान तालियां बजाई गईं और उन लोगों पर जूते फेंके गए जिनके परिवार के सदस्य गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान जेल गए थे.'
क्या है मामला
दरअसल, गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां सोमवार शाम करीब 4 बजे पुष्कर के पवित्र जल में विसर्जित की गईं थीं. इससे पहले, पुष्कर के मेला ग्राउंड में एक एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, रायका, देवासी, गडरिया, बंजारा, गदरी, गयारी, गडोलिया लुहार सहित सबसे पिछड़ा वर्ग) की बैठक आयोजित की गई थी.
खेल राज्य मंत्री अशोक चंदना जैसे ही भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने जूते व अन्य सामान फेंक कर विरोध करना शुरू कर दिया. समर्थकों ने 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें शांत किया लेकिन चंदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा.
जहां गुर्जर समुदाय पायलट को अपना नेता मानता है, वहीं गहलोत ने अपने खेमे के दो नेताओं अशोक चंदा और शकुंतला रावत को कैबिनेट रैंक दिया, जो पूर्वी राजस्थान से आते हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समारोह में शामिल नहीं हो पाए. लेकिन सतीश पूनिया मंच पर पहुंचे तो पायलट के पक्ष में नारे लगे.


