कृषि कानून: सांसद हनुमान बेनीवाल- सरकार ने किसानों के लिए दमनकारी नीति अपनाई तो पूरे देश में विरोध

कृषि कानून: सांसद हनुमान बेनीवाल- सरकार ने किसानों के लिए दमनकारी नीति अपनाई तो पूरे देश में विरोध

राजस्थान के नागौर जिले से सांसद हनुमान बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) केंद्र में NDA सरकार का सहयोगी दल ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार को कृषि कानूनों पर किसानों की बात सुनने के लिए बोला। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए भी लिखा कि केंद्र सरकार को "दिल्ली आ रहे किसानों की बात को सुनकर कृषि कानून को वापस लेने की जरूरत है। हरियाणा समेत आस-पास के राज्यों की सरकारें किसानों पर कोई दमनकारी नीति नही अपनाएं।" अगर ऐसा हुआ किसानों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

इसके साथ ही हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को कहा कि अगर पुलिस और सरकारों ने किसानों के विरोध में कोई दमनकारी नीति अपनाई तो RLP राजस्थान समेत देश भर में किसानों के पक्ष में प्रदर्शन करेगी। RLP की आपत्ति यह है कि बिल को संसद में पेश करने से पहले सहयोगी दलों को विश्वास में नहीं लिया गया। हनुमान बेनीवाल पहले भी कृषि कानूनों का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने करीब 2 महीने पहले जोधपुर में कहा था कि वे इस मामले पर किसानों के साथ खड़े हैं और किसी भी स्थिति में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।