रणबीर कपूर संग आलिया और दीपिका-रणवीर सिंह जयपुर पहुंचे रणथंभौर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की चर्चा
मंगलवार को राजस्थान की जमीं पर बॉलीवुड के सितारे उतरे। सुबह पहले जयपुर एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बाहर निकले। उसी बीच रणबीर के साथ आलिया के अलावा नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति और बेटी भी साथ में दिखीं। न्यू ईयर से ठीक पहने आलिया-रणबीर और पूरा कपूर परिवार रणथंबौर के लिए एक प्राइवेट जेट में रवाना हुआ है।
बॉलिवुड स्टार्स को रिसीव करने के लिए कुछ लोग एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर चारों ने किसी से बात नहीं की। वे एयरपोर्ट से बाहर आकर सीधे गाड़ी में बैठकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सभी सितारे रणथंभौर में अपना नया साल सेलिब्रेट करेंगे। चर्चा यह भी है कि रणथंभौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बॉलीवुड स्टॉर्स आए हैं, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।


