सुरक्षा जांच करने के लिए डीग जिले की सड़कों पर खुद उतरे कप्तान ओपी मीणा

सुरक्षा जांच करने के लिए डीग जिले की सड़कों पर खुद उतरे कप्तान ओपी मीणा
सुरक्षा जांच करने के लिए डीग जिले की सड़कों पर खुद उतरे कप्तान ओपी मीणा
सुरक्षा जांच करने के लिए डीग जिले की सड़कों पर खुद उतरे कप्तान ओपी मीणा

ये एसपी के साथ, डीग का सिपाही है… जो रात में अकेले बाइक लेकर निकल पड़ा, 2 घंटे में 30 कि.मी. चलाई बाइक टटोली सुरक्षा व्यवस्था शहर की रफ्तार थम चुकी थी…सड़कें सूनी थीं… दुकानें बंद… लोग ख्वाबों में खोए थे…

मगर तभी एक बाइक की आवाज़ आई — और उसके साथ आया भरोसा, हौसला, और सुरक्षा का साया। हेलमेट पहने, आंखों में सतर्कता और दिल में ज़िम्मेदारी लिए कप्तान ओपी मीणा खुद उतर पड़े सड़कों पर।ना मीडिया बुलाया, ना फोर्स साथ ली –बस डीग की जनता का चैन और अपराधियों का चैन छीनने का संकल्प लेकर रात 12:30 से 2:30 बजे तक चलती रही कप्तान की बाइक। सबसे पहले कामां रोड, नगर रोड, गोवर्धन रोड, मेंन बाजार, सड़कों पर लगे एटीएम, बैंक, प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड, बाजार की दुकानों की सुरक्षाओं को देखा। कोतवाली थाने की गस्त की गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी को रोका पुलिस कर्मियों से बातचीत करने लगे तो एक पुलिसकर्मी ने पहचान लिया फिर क्या था। पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे और अपने कप्तान को सलूट किया। कप्तान के हाथ में था रात्रि में जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी उनका चार्ट पुलिसकर्मी सभी मिले लेकिन कुछ पुलिसकर्मी 10 मिनट लेट मिले थे उन्हें चेतावनी दी गई।कोतवाली और सदर थाना – हर गली में पड़ा कप्तान का क़दम।जहां-कहीं अंधेरा था, वहां पहुँची नज़र.जहां थोड़ी भी ढिलाई दिखी – वहाँ गूंजा कप्तान का आदेश –“पहली बार चेतावनी है, अगली बार कार्रवाई होगी!” लेकिन एसपी के सड़कों पर घूमने की खबर पूरी डीग में वायरल हो गई उसके बाद पूरे डीग शहर में थाने और चौकियों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।