अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने के लिए वीजा नीति को आसान बनाएगा चीन, वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने जारी किया नोटिस

China will ease visa policy to attract American tourists, Chinese Embassy in Washington issued notice

अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने के लिए वीजा नीति को आसान बनाएगा चीन, वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने जारी किया नोटिस

अमेरिका से आने वाले पर्यटकों के लिए चीन अपने वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा। चीन इसके लिए अमेरिकी यात्रियों को अपने देश में बढ़ावा देने के लिए वीजा की आवश्यकताओं को पहले की तुलना में और आसान बनाएगा । वहीं चीन अपने देश में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री भी देगा ।

अमेरिका से आने वाले पर्यटकों के लिए चीन अपने वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा। चीन इसके लिए अमेरिकी यात्रियों को अपने देश में बढ़ावा देने के लिए वीजा की आवश्यकताओं को पहले की तुलना में और आसान बनाएगा।

चीन में इन देशों के नागरिकों को मिलेगा वीजा-फ्री एंट्री

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने अपने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि चीन ने बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन का संकेत दिया है। उन्होंने आगे कहा कि चीन अपने देश में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री भी देगा। चीन ने पिछले महीने घोषणा की था कि वह फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के नागरिकों को 15 दिनों तक वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगा।

चीन में आने वाले पर्यटक की संख्या में गिरावट

चीन के इमीग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष की पहली छमाही में 8.4 मिलियन लोगों ने चीन की यात्रा की, जो कि साल 2019 के दौरान 977 मिलियन था। मालूम हो कि अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने की चीन की कोशिशों को अन्य कई तरह के विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एक द्विपक्षीय समझौते द्वारा निर्धारित की गई हैं। वहीं, देश में महामारी के स्तर में  बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।