बारिश से ठिठुरा उतरी इलाका:राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान 7 डिग्री गिरा 48 घंटे में ठंड बढ़ने के आसार

बारिश से ठिठुरा उतरी इलाका:राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान 7 डिग्री गिरा 48 घंटे में ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम बदल गया। शनिवार सुबह से ही दिल्‍ली और NCR इलाके में तेज गरज के साथ बारिश पड़नी शुरू हो गई है। राजधानी इलाके में सुबह 7 बजे 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और बारिश पड़ने के साथ तापमान में और गिरावट होगी। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हई। पटना में दिनभर धुंध छाई रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार और रविवार को भी देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे और जवाहर टनल बंद हो गई है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) औसतन 362 रिकॉर्ड किया जा रहा है। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और आज का तापमान उससे कम रहने की संभावना है। रविवार तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।