Droupadi Murmu: महामहिम का कांग्रेस नेता उदित राज ने किया अपमान, कहा-...चमचागिरी की हद है

Droupadi Murmu: कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है और कहा है कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले.

Droupadi Murmu: महामहिम का कांग्रेस नेता उदित राज ने किया अपमान, कहा-...चमचागिरी की हद है

It’s Diwali and it’s sale time Celebrate safe Diwali and shop with us Enjoy amazing discounts in our stores in this Diwali Hurry up! 

दिवाली है और बिक्री का समय है सुरक्षित दिवाली मनाएं और हमारे साथ खरीदारी करें इस दिवाली में हमारे स्टोर में amazing discounts का आनंद लें जल्दी करें!   https://jaimamart.com

Udit Raj Tweet: कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी है, जिसको लेकर वह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. उदित राज ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा है कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले.

चमचागिरी की भी हद्द है: उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है और कहा है कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले. चमचागिरी की भी हद्द है. कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं. खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा.'

बीजेपी ने उदित राज पर किया पलटवार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) पर कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा है कि सर्वोच्च पद का अपमान कांग्रेस का चरित्र है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अजय कुमार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुरा कहने के बाद और अधीर रंजन चौधरी ने 'राष्ट्रपति' शब्द का इस्तेमाल किया. अब कांग्रेस और निचले स्तर पर पहुंच गई है. पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के लिए उदित राज ने अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया. क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है.'

द्रौपदी मुर्मू पर पहले भी दिया था विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है, जब उदित राज (Udit Raj) ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को लेकर विवादित बयान दिया है. एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. उस समय उन्होंने कहा था, 'जाति देखकर खुश न होना. कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर पाए.'