Dussehra 2022: दशहरे पर बन रहा खास संयोग, पूजा का ये सटीक मुहूर्त दिलाएगा पूजन का पूरा फल

Dussehra 2022: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा या विजयदशमी कल 5 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा. इस बार दशहरा पर 3 बेहद शुभ योग बन रहे हैं.

Dussehra 2022: दशहरे पर बन रहा खास संयोग, पूजा का ये सटीक मुहूर्त दिलाएगा पूजन का पूरा फल

नवरात्रि और दशहरा के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com

Dussehra Date 2022, Vijayadashmi and Ravan Dahan Muhurat: हिंदू धर्म का प्रमुख त्‍योहार दशहरा अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल दशहरा या विजयादशमी का पर्व कल 5 अक्‍टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा. इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. इसलिए बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है. ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इस साल दशहरे पर कई शुभ योगों का विशेष संयोग बन रहा है, जिस कारण इस पर्व का महत्‍व और भी बढ़ गया है. 

दशहरा 2022 पूजन शुभ मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी. इस दौरान दशहरा पूजन के 2 शुभ मुहूर्त हैं. दशहरा पूजन का विजय मुहूर्त दोपहर 02:07 बजे से 02:54 बजे तक केवल 47 मिनट का रहेगा. वहीं बंगाल विजयादशमी की अपराह्न पूजा का समय दोपहर 01:20 बजे से 03:41 बजे तक करीब 2 घंटे 21 मिनट का रहेगा. 

दशहरे पर शुभ संयोग 

दशहरे पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन बेहद शुभ माना गया श्रवण नक्षत्र रहेगा. श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर 2022 की रात 10:51 बजे से 5 अक्‍टूबर की रात 09:15 बजे तक रहेगा. इसके अलावा दशहरा या विजयादशमी पर तीन अन्‍य शुभ योग भी बन रहे हैं. दशहरा के दिन रवि, सुकर्मा और धृति योग बनेंगे. 

रवि योग - 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 21 मिनट से रात 9 बजकर 15 मिनट तक. 
सुकर्मा योग - 4 अक्टूबर 2022, सुबह 11 बजकर 23 मिनट से 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक. 
धृति योग - 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 6 अक्टूबर को 05 बजकर 19 मिनट तक. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. NEWS LIGHT इसकी पुष्टि नहीं करता है.)