12 साल पहले KBC से कमाए थे 5 करोड़, फिर काम आया ज्ञान, 1 साथ मिला 2-2 सरकारी नौकरियों का ऑफर

Earned 5 crores from KBC 12 years ago, then knowledge came in handy, got offer of 2-2 government jobs with 1

12 साल पहले KBC से कमाए थे 5 करोड़, फिर काम आया ज्ञान, 1 साथ मिला 2-2 सरकारी नौकरियों का ऑफर

टीवी पर आने वाले क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने हजारों लोगों के सपनों को साकार किया है. हॉट सीट में बैठने के बाद कुछ लखपति बने तो कुछ करोड़पति भी बने, लेकिन क्या आपको याद है कि 5 करोड़ जीतने वाला पहला करोड़पति कौन था, जिसके लिए अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने से लेकर 5 करोड़ की धनराशि जीतने तक सिर्फ एक सपना जैसा था.

बिहार से मुंबई अपने सपनों को सच करने पहुंचे मोतिहारी के हनुमानगढ़ी निवासी सुशील कुमार ने 5 करोड़ जीतकर ये करिश्मा 12 साल पहले किया था. अब 12 साल बाद वह फिर अपने ज्ञान के बल पर एक नहीं बल्कि 2-2 सरकारी नौकरियों का ऑफर लिए बैठे हैं. इस खुशखबरी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जाहिर किया है…

खुद शेयर की थी गुड न्यूज
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर BPSC TRE 2.O के रिजल्ट को जारी किया है. इस परीक्षा में विद्यालय अध्यापक पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सूची शामिल है. इस परीक्षा में उन्होंने अपने उच्च ज्ञान और अनुभव के कारण सुशील कुमार ने वर्ग 11-12 के मनोविज्ञान विषय में विद्यालय अध्यापक पद के लिए चयन हासिल किया है. उन्हें 119वीं रैंक हासिल हुई है.

इसके साथ ही उनका सलेक्शन बीपीएससी टीचर 6 टू 8 में भी सफलता हासिल की है. सोशल साइंस विषय के लिए उन्हें सलेक्ट किया गया है, जिसमें उनकी रैंक1692 है. सुशील कुमार ने केबीसी जीतने के बाद ही शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया था.

इस सवाल का सही जवाब देकर बने थे 5 करोड़ के विजेता
8 अक्टूबर 1868 को किस औपनिवेशिक शक्ति ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार अंग्रेजों को बेचकर भारत में अपनी भागीदारी समाप्त कर दी?.
ए-बेल्जियम
बी-इटली
सी-डेनमार्क
डी-फ्रांस
सुशील कुमार ने एक करोड़ रुपये जीतने के बाद काफी तनाव और उम्‍मीद के साथ पूरा लॉजिक लगाकर ऑप्‍शन-सी डेनमार्क जवाब दिया, जो सही था.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ से बने हीरो
आपको बता दें कि मोतिहारी के हनुमानगढ़ी निवासी सुशील ने 2011 में अपनी पहचान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से हीरो के तौर पर 5 करोड़ रुपये जीतकर बनाई थी. साल 2007 में पढ़ते हुए उन्होंने मनरेगा में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नौकरी की और पश्चिमी चंपारण के चनपटिया प्रखंड में काम किया. लेकिन 2011 में केबीसी में 5 करोड़ जीतकर एकाएक सुर्खियों में आ गए थे. हालांकि, 5 करोड़ जीतने के बाद भी उन्होंने अपनी जीवन में काफी कठिनाईयां देखी हैं.