पानी में मिलाते ही बन जाता है अमृत, बिकती है चांदी से भी महंगी, सुबह खाली पेट लेने से हमेशा रहेंगे जवां
It becomes nectar as soon as it is mixed with water, it is sold more expensive than silver, taking it in the morning on an empty stomach will always keep you young
Saffron Water Benefits: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाती हैं. इनमें से एक है केसर, जो अक्सर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में उगाई जाती है. केसर के फायदों की लिस्ट काफी लंबी है. यह सिर्फ एक किचन इंग्रेडिएंट नहीं है, बल्कि यह आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में भी मदद कर सकता है. इसके फायदों को लेने के लिए आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. आप रोजाना केसर का पानी पीना भी शुरू कर सकते हैं. अगर आप केसर का सही तरीके से उपयोग करते हैं, तो आप अपनी कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं. यहां जानिए केसर का पानी पीने के फायदे.
केसर का पानी पीने से क्या होता है? | What happens if you drink saffron water?
1. त्वचा के लिए बढ़िया है
बहुत से लोग नहीं जानते कि केसर आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है. केसर आपके चेहरे को लाल चमक देता है और इसे पहले जैसा हेल्दी बनाता है. यह आपकी स्किन की बनावट में सुधार करता है और उसमें ताजगी भी लाता है. रोजाना केसर का पानी पीने से आपकी स्किन में प्राकृतिक रूप से निखार आता है. साथ ही यह मुंहासे और दाग-धब्बे को भी दूर करता है.
2. पीरियड्स के दर्द को कम करता है
अगर आपको हैवी पीरियड्स नहीं आते हैं तो केसर का पानी पीने से यह समस्या दूर हो जाएगी. अपनी डेट से कुछ दिन पहले केसर का पानी पीने से आपको हैवी पीरियड्स से राहत मिल सकती है. यह क्रैम्प्स के दर्द को कम करने में भी मदद करता है. अगर आपको पहले से ही हैवी पीरियड्स हो रहे हैं तो इस पानी को न पिएं क्योंकि इसमें हीटिंग एजेंट होते हैं जो हैवी पीरियड्स का कारण बनते हैं.
3. कैफीन वाली चाय की बजाय केसर का पानी
अगर आप कैफीन के आदी हैं और सुबह एक कप चाय या कॉफी के बिना रह नहीं पाते हैं तो केसर का पानी आपके लिए बिल्कुल सही ड्रिंक है. यह आपको दिन भर तरोताजा और हल्का महसूस कराता है.
4. बालों का झड़ना रोकता है
बहुत से लोग बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं. केसर का पानी बालों को झड़ने से रोकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं. यह बालों के रोम को मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है.
5. शुगर खाने की इच्छा कम हो जाती है
शुरग की लत पर हम सभी को कंट्रोल रखने की जरूरत है. ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका क्रेविंग को कम करना है. सुबह सबसे पहले केसर का पानी पीने से आपको शुगर की लालसा कम करने में मदद मिलती है.
Kumkum sharma 

