हफ्ते में 2 बार नारियल तेल में ये चीज मिलाकर बालों पर लगाएं, सफेद बाल जड़ से होने लगेंगे काले, सिर पर नहीं दिखेगा एक भी White Hair
Mix this thing in coconut oil and apply it on hair twice a week, white hair will start turning black from the roots, not a single white hair will be visible on the head
बालों का सफेद होना आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन कई लोग जूझ रहे हैं. कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं, यहां तक की ये समस्या छोटी उम्र के बच्चों में भी देखने को मिल रही है. समय से पहले बालों के सफेद होने की वजह कई बार केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकता है. हालांकि मार्केट में इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन इनका रिजल्ट कैसा होगा ये कंफर्म नहीं होता है. ऐसे में बेहतर है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल उपायों को ही अपनाया जाए. अगर आप चाहते हैं को आपके सफेद बाल कुछ ही दिनों में काले और घने हो जाएं तो आप इन नेचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये उपाय
नारियल तेल का इस्तेमाल बीते कई सालों से स्किन और हेयर केयर के लिए किया जाता रहा है. खासतौर से बात करें बालों की तो ये इनको गहराई से पोषण देने के साथ ही कई तरह के समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आप रेगुलर इस तेल को लगाते हैं तो आप कई तरह की स्किन समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आप नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं, जो बालों को नेचुरली काला करने के साथ ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.
बालों को नेचुरली काला करने का घरेलू नुस्खा
नारियल तेल और मेथी के दाने
सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल तेल में मेथी के दानों को मिलाकर लगा सकते हैं. ये बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के साथ इनको नेचुरली काला करने में भी मदद कर सकता है और साथ बालों को मजबूती देने में भी लाभदायी साबित हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल
इस तेल को बनाने के लिए मेथी के बीजों को अच्छी तरह से पीस लें. अब 1 चम्मच पाउडर को 3-4 चम्मच तेल में लेकर अच्छे से मिलाकर उबाल लें. इसके बाद इस तेल को एक एयर टाइट कंटेनर में रखें और हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तेल को बालों पर लगाएं. इससे सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है.
Kumkum sharma 

