हिंदू लड़के से लव मैरिज के बाद खतरे में मुस्लिम युवती की जान, कहा-मेरे समुदाय के लोगों से हमें खतरा
हिंदू लड़के से लव मैरिज के बाद खतरे में मुस्लिम युवती की जान, कहा-मेरे समुदाय के लोगों से हमें खतरा
नगमा आज अपने पति नरेंद्र सैनी के साथ मिलकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उसने गुहार लगाई कि कलेक्टर साहब मैं मुस्लिम हूं और मैंने हिंदू लड़के से शादी कर ली है लेकिन अब मेरे पिता व मेरे मजहब के लोग हमा
कहते हैं प्यार करने वालों का जमाना दुश्मन हो जाता है। ऐसा ही वाक्यांश भरतपुर शहर में घटित हुआ है। जब शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ले में रहने वाली नगमा को अपने पड़ोसी नरेंद्र सैनी से प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग मजहब के थे इसलिए घर से भाग कर विगत 22 फरवरी को कोर्ट के जरिए शादी कर ली थी। शादी से नाराज होकर अब नगमा के पिता और उसके समुदाय के लोग दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।
नगमा ने पति के साथ प्रशासन से लगाई गुहार
नगमा आज अपने पति नरेंद्र सैनी के साथ मिलकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उसने गुहार लगाई कि कलेक्टर साहब मैं मुस्लिम हूं और मैंने हिंदू लड़के से शादी कर ली है लेकिन अब मेरे पिता व मेरे मजहब के लोग हमारे दुश्मन बन गए हैं। वे लोग हम दोनों को जान से मार देना चाहते हैं । मैं गर्भवती हूं इसलिए मेरी और मेरी कोख में पल रहे बच्चे व पति की जान बचाने के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए ।
विगत 28 जुलाई को हुआ था हमला
नरेंद्र सैनी विगत 28 जुलाई को जब अपनी गर्भवती पत्नी नगमा को दिखाकर अस्पताल से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था । तभी सूरजपोल चौराहे के पास नगमा के पिता और परिजनों ने ऑटो से उनको टक्कर मारने की कोशिश की। परिजनों द्वारा पति पत्नी पर हमले की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह से नगमा और उसका पति जान बचा कर भाग रहे हैं और पीछे से नगमा का पिता ऑटो से उनको टक्कर मारने की कोशिश कर रहा है ।
क्या कहना है नगमा का
नगमा ने बताया कि मैंने अपने मोहल्ले में रहने वाले हिंदू लड़के नरेंद्र सैनी से शादी कर ली थी । इस शादी से मेरे परिजन और मेरे मजहब के लोग नाराज हैं । राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने हमारी प्रार्थना पर शहर कोतवाली को हमारे लिए सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश विगत 4 मार्च को दिया था जो नहीं किया गया । आज मैं कलेक्टर साहब से गुहार लगाने आई हूं कि मेरे परिजनों से हमको जान का खतरा है ।
क्या कहना है पति का
नगमा के पति नरेंद्र सैनी ने बताया कि हम दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे इसलिए हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। हम दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। अब मेरी पत्नी के परिजन और उसके मजहब के लोग हमको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । इसलिए हम कलेक्टर साहब से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाने आए हैं।
क्या कहना है प्रशासन का
अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने कहा कि दोनों पति पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया है कि हमको परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए जिला एसपी को पत्र प्रेषित कर कहा गया है कि पति पत्नी की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Satveer Choudhary 

