सर्दियों में पैर रहेंगे मक्खन से कोमल अगर अपना ली शहनाज हुसैन की 5 में से एक टिप, Crack Heel को भी कर देगी हील
सर्दियों का मौसम आ गया है, जिसमें ठंड, बर्फबारी और तेज हवाएं हमारे पैरों की त्वचा को सूखा कर देती हैं जिससे वे कमजोर पड़ने लगते हैं और अकड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप पैरों की समस्या या मधुमेह आदि के रोग से पीड़ित हैं तो पैरों की स्थिति बदतर हो जाती है। साथ ही सर्दियां आते ही वातावरण में नमी की कमी के कारण पैरों की त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है, इसलिए हमारे पैरों को सर्दियों में एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई सर्दियों में पैरों की देखभाल करने की टिप्स बताने वाले हैं। अगर आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं या फिर पैरों में खुजली और इरिटेशन होनी शुरू हो गई है तो इन टिप्स को आज से भी फॉलो करना शुरू कर दें। एक्सपर्ट के बताए पैरों की देखभाल के लिए ये घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं शहनाज हुसैन ने क्या टिप्स दी हैं।
पैरों में लगाएं जैतून का तेल
आप अपने पैरों के प्रभावित एरिया जैसे कि दर्द भरी फटी एड़ियों पर जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को पोषण देने और ऑक्सीजन सप्लाई को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप जैतून के हल्के गर्म तेल में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की तीन से चार बूंदे मिक्स कर लें और पैरों पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही देर में बेहद आराम का अहसास होगा।
दो और तरीकों से करें जैतून के तेल का इस्तेमाल
गर्म पानी में वाइट विनेगर डालकर 5 मिनट तक उस पानी में पैरों को भिगोकर रखें। इसके बाद जैतून के तेल की कुछ बूंदों को क्यूटिकल्स पर लगाएं और इसे लगभग 10 मिनट तक सोक होने दें। इससे पैर कोमल और मुलायम होंगे।
जैतून का तेल पैरों की त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है तथा आप इस तेल को एक जेंटल मॉइस्चराइजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन्हें फटने से बचाता है और डेड स्किन साफ करता है। इसके अलावा यह आपके पैर के जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है।
पैरों पर न करें गर्म पानी का इस्तेमाल
सर्दियों में पैरों की त्वचा को नरम और मुलायम बनाए रखने के लिए नहाते समय पैर धोने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी से पैर ड्राई हो सकते हैं जिससे आपकी स्किन फट भी सकती है।
गुनगुने पानी से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इससे पैरों की नसों का सिकुड़न कम होती है, जो पैरों की सूजन तेजी से कम करता है और उन्हें आराम देता है।
Kumkum sharma 

