चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल,
गुलाब जल से चेहरे का ग्लो कैसे बढ़ाएं?
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल लगा सकते हैं। इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
सर्दियों में चेहरे का निखार गायब हो जाता है। इस मौसम में शुष्क हवाओं के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोग चेहरे की ड्राईनेस दूर करने और निखार बढ़ाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करें गुलाब जल
आप गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। दरअसल, चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गंदगी को निकालने के लिए क्लींजिंग बेहद जरूरी है। वैसे तो कई लोग क्लींजर के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
गुलाब जल और एलोवेरा जेल
अगर आप चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। वहीं, गुलाब जल स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1-2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। अब इससे चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें। फिर इस पेस्ट को 20-25 मिनट बाद साफ कर लें।
गुलाब जल और चंदन पाउडर
गुलाब जल और चंदन पाउडर को एक साथ मिक्स करके लगाने से भी चेहरे का ग्लो बढ़ता है। चंदन पाउडर चेहरे की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।आप 2 चम्मच चंदन पाउडर में 3 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
गुलाब जल और ग्लिसरीन का कॉम्बिनेशन भी स्किन के लिए अच्छा होता है। अगर आप चेहरे पर गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे चेहरे का निखार बढ़ेगा। गुलाब जल और ग्लिसरीन स्किन की ड्राईनेस दूर करते हैं। इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
चेहरे का ग्लो या निखार बढाने के लिए आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Kumkum sharma 

