इन कारणों के चलते आपको रोज डाइट में शामिल करना चाहिए अलसी का पाउडर, जानें फायदे
अलसी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके पाउडर का सेवन रोजाना करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानते हैं अलसी के पाउडर के फायदों के बारे में-
फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में भी अलसी के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसमें जिंक, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट समेत कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं. आप अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं अलसी के पाउडर को आप स्मूदी या किसी भी चीज में डालकर खा सकते है.
रोजाना अलसी का पाउडर खाने से शरीर को कई तरह के फायदेमंद मिलते हैं. आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में विस्तार से-
हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल- अलसी पाउडर में मौजूद घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है. जिससे हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है.
स्किन हेल्थ के लिए- अलसी पाउडर में में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को पोषण देने के साथ ही ड्राईनेस, इंफ्लेमेशन और एजिंग के लक्षणों को कम करता है.
वजन कम करने में फायदेमंद- अलसी पाउडर में फाइबर, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होता है जो आपका पेट भरने, भूख को कंट्रोल करने और आपको फुल रखने में मदद करता है.
हार्मोन बैलेंस- अलसी के पाउडर में लिग्नांस नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोन के लेवल को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन के लक्षण कम होते हैं.
इंफ्लेमेशन कम करे- अलसी पाउडर में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
हड्डियों के लिए- अलसी के पाउडर में जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है. अलसी का पाउडर रोजाना खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है.
Kumkum sharma 

