सर्दियों में बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए कॉफी में मिलाकर लगां ये 3 चीजें, काले और घने होंगे बाल
Coffee for Damage Hair : सर्दी ने अपनी रफ्तार काफी तेजी से पकड़ ली है। इस सीजन में ठंड हवाओं की वजह से कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिसमें बालों की परेशानियां शामिल है। ठंड हवाओं की वजह से इस सीजन में बालों की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही आपके बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में आपको सर्दियों में बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाना बहुत ही जरूरी है। इन घरेलू नुस्खों में कॉफी काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। बालों में कॉफी लगाने से आपके बालों में नई जान आती है। आइए जानते हैं बालों को डैमेज होने के लिए सर्दियों में बालों में कॉफी कैसे लगाएं??
दही और कॉफी का हेयर पैक
सर्दियों में डैमेज बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप दही और कॉफी से बना हेयर पैक लगा सकते हैं। दही से आपके बाल गहराई से मॉइस्चराइज होते हैं। इससे बालों की नमी बकरार रहती है। वहीं, कॉफी में बालों को मजबूत करने का गुण होता है।
इस हेयर पैक को लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 नींबू का रस डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके बालों लगाएं और करीब 30 से 40 मिनट तक बालों में लगा हुआ छोड़ दें। बाद में अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों में नई जान आ सकती है। साथ ही बालों को डैमेज होने से रोका जा सकता है।
कॉफी और अंडे का हेयर पैक
सर्दियों में बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कॉफी में आप अंडों को मिक्स करके लगा सकते हैं। कॉफी और अंडे का मिश्रण बालों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही इससे आपके बाल काले और घने हो सकते हैं।
इस हेयर पैक को लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 2 अंडे लें। इसमें 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं और करीब 30 से 40 मिनट के बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही बालों को घना और खूबसूरत बनाने में मदद मिल सकती है।
कॉफी और नारियल तेल हेयर पैक
बालों को घना और काला बनाने के साथ-साथ सर्दियों में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए कॉफी और नारियल का हेयर पैक लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच करीब नारियल का तेल मिक्स करके अपने बालों में एप्लाई करें। बाद में करीब 40 मिनट के बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें। यह बालों को काला करने में असरदार होता है।
Kumkum sharma 

