पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी?
साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लेकर चौंकाने वाली अपडेट सामने आई है। पूजा हेगड़े एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई में थीं जहां उनकी कुछ लोगों के साथ बहस हो गई थीं, जिसके बाद पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिली।
किसी का भाई किसी की जान' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को सलमान खान के साथ देखा गया। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद भी आई। वहीं अब पूजा हेगड़े को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनाते ही उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगाने वाला है। खबर ये है कि पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। आखिर क्या है पूरी सच्चाई? क्यों मिली जान से मारने की धमकी?
पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी
पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें बुधवार दोपहर से सुर्खियां बनी है। पूजा हेगड़े की ये खबर तब सामने आई जब एक पैपराजी ने एस बारें में बात की। पता चला कि एक्ट्रेस की दुबई में लोगों से जबरदस्त बहस के बाद उन्हें धमकियां मिलीं। पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए वहां गई थी, लेकिन अब भारत लौट आई हैं। जैसे ही पूजा के फैंस को इस बात की जानकारी मिली तो अपनी चिंता व्यक्त करने लगे। अब इस खबर को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
सच्चाई
इस बीच अब पूजा हेगड़े के सभी फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। हालांकि अब पूजा हेगड़े की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, 'हमें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।
Kumkum sharma 

