सर्दियों में डैंड्रफ से भर गया है आपका स्कैल्प, इन तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल

सर्दियों में डैंड्रफ से भर गया है आपका स्कैल्प, इन तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल

नींबू का रस

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि नींबू के रस का इस्तेमाल कभी भी सीधे तौर पर सिर पर नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा डैमेज होने का खतरा रहता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक मग में पानी लें। इसमें एक नींबू का रस मिलें। अब इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ लें। उसके बाद बालों को धो लें। आप सप्ताह में 2-3 दिन का प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

नींबू और नारियल तेल

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के रस को नारियल तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या जल्दी दूर हो सकती है।

नींबू और एलोवेरा

अगर आपके बालों में डैंड्रफ है, तो आप नींबू और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।