इस ठंड में रोज खाए ये घरेलू चटनी, बालों का टूटना होगा बिल्कुल बन्द
बालों का टूटना एक कॉमन समस्या है और ठंड के मौसम में यह समस्या पहले से काफी बढ़ जाता है।
ठंड के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है और इस वजह से भी डैंड्रफ और हेयरफाल भी पहले की तुलना में बढ़ जाता है।
बालों की सही देखभाल के लिए अच्छी डाइट, चंपी और शैंपू वगैरह के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते है।
अगर आपके बालों की गिरने की समस्या है तो इस ठंड में नियम से इस घरेलू चटनी का इस्तेमाल करे।
आमला, हल्दी और शहद के इस्तेमाल से बालों के टूटने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
कच्ची हल्दी के एक टुकड़े के साथ एक पूरा आमला ले और उसमें थोड़ा सा शहद डाल के पीस ले।
इस चटनी का इस्तेमाल रोज सुबह खाली पेट करें अगर सुबह न ले पाए तो दिन में एक बार जरूर खाए।
कुछ ही दिनों में आपके बालों का गिरना काफी हद तक कम हो जाएगा। यह चटनी पाचन के लिए भी उपयोगी है।
Kumkum sharma 

