सरकारी नौकरी के लिए बेटी बनी मां की दुश्मन
जयपुर मे 4 जुलाई को हुआ सड़क हादसा दरअसल सुनियोजित हत्या निकला। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय आयुषी ने अनुकंपा नियुक्ति पर सरकारी नौकरी पाने के लिए ताऊ मोहन और अन्य आरोपियो के साथ मिलकर अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रची। कथित तौर पर 7 लाख रुपये की सुपारी देकर स्कॉर्पियो से कुचलवाया गया। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।


