PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, दिल्ली में खिलाई जाएगी विशेष थाली

PM Narendra Modi Birthday: दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक भी इस दिन को खास बनाने के लिए एक स्पेशल 'थाली' लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रोस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों का विकल्प होगा।

PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, दिल्ली में खिलाई जाएगी विशेष थाली

नवरात्रि के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर  Shop Now https://jaimamart.com

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर देशभर में कई आयोजन होने वाले हैं। कहीं रक्तदान का आयोजन किया जायेगा है तो कहीं सेवा पखवाड़ा चलाया जायेगा। लेकिन तमिलनाडु में कुछ अलग हटके किया जा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य यूनिट 17 सितंबर को नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस दिन जो बच्चे पैदा होंगे उन्हें लगभग 2 ग्राम की अंगूठी दी जाएगी।  

इसके साथ ही 720 किलोग्राम मछली भी बांटी जाएंगी। मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, "हमने चेन्नई स्थित सरकारी RSRM हॉस्पिटल को चुना है जहां PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।" हर एक अंगूठी करीब 2 ग्राम सोने की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपये के आसपास हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं है। बल्कि, हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं। बीजेपी की लोकल यूनिट का अनुमान है कि इस अस्पताल में 17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है।

दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खिलाएगा खास थाली 

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक भी इस दिन को खास बनाने के लिए एक स्पेशल 'थाली' लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रोस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों का विकल्प होगा। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रेस्टोरेंट ने यह अनोखा आइडिया पेश किया है। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने बताया कि, "मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। वह हमारे देश के गौरव हैं। हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। हमने इस थाली को लॉन्च करने का फैसला किया। इसका नाम हमने '56 इंच मोदी जी' रखा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''हम उन्हें यह थाली उपहार में देना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वह यहां आकर खाएं। लेकिन, सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यह उनके उन प्रशंसकों के लिए है जो उनसे बहुत प्यार करते हैं।"