Police Constable Bharti: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Police Recruitment Schedule: लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं होंगे.f
नवरात्रि के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com
csbc.bih.nic.in: पुलिस में भर्ती के लिए परीक्षा का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम की तारीख फाइनल हो गई हैं. अगर आपने भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया था तो आप भी अपनी परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं. बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने एक्साइज, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में एक्साइज कांस्टेबल (csbc bihar police excise constable exam) के 76 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख जारी कर दी हैं. यह भर्ती परीक्षा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. एग्जाम केवल एक ही शिफ्ट में होना है. कैंडिडेट्स को सुबह 9 बजे एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा. कैंडिडेट्स अपने अपने एडमिट कार्ड www.csbc.bih.nic.in पर जाकर 30 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे.
इस बार कुल 76 पदों में 40 पद अनारक्षित हैं. आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के लिए 07, अनुसूचित जाति के लिए 05 , अनुसूचित जनजाति के लिए 03, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 06, पिछड़ा वर्ग के लिए 13, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 1 पद आरक्षित है.
ऐसा होगा लिखित परीक्षा का लेवल
लिखित परीक्षा का लेवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष लेवल का होगा. लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी. पेपर दो घंटे का होगा. पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) नंबर दिया जाएगा.
लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं होंगे.
लिखित परीक्षा आखिरी मेधा सूची का आधार नहीं होगी. लिखित परीक्षा केवल शारीरिक योग्यता परीक्षा तक पहुंचने के लिए होगी.
दूसरा चरण: शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा - शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी.
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो, वे 12 अक्टूबर को 10 बजे से शाम 5 बजे तक केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के पास), पटना 800001 स्थित कार्यालय से अपने आवेदन-पत्र की कॉपी ले सकते हैं.


