Facebook पर किया सुसाइड पोस्ट, खा लिया जहर; फिर जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Facebook Suicide Alert: नीट कैंडिडेट (NEET Candidate) ने सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने के बारे में पोस्ट किया था और बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया था, लेकिन फेसबुक अलर्ट (Facebook Alert) की मदद से पुलिस ने उसकी जान बचा ली.

Facebook पर किया सुसाइड पोस्ट, खा लिया जहर; फिर जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Facebook Saved NEET Student: टेक्नोलॉजी का विकास इंसान के लिए वरदान साबित हुआ है. इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब जहर खा चुके नीट (NEET) कैंडिडेट की जान फेसबुक (Facebook) की मदद से बच गई. बता दें कि फेसबुक ने लखनऊ में डीजीपी हेडक्वार्टर में सोशल मीडिया सेंटर को एक एसओएस (SOS) भेजा था. उसमें लखनऊ में एक नीट उम्मीदवार के जहर खाकर खुदकुशी करने को लेकर जानकारी थी. ये सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नीट उम्मीदवार की जान बचा ली. बता दें कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस और फेसबुक के बीच रीयल-टाइम अलर्ट और आत्महत्या के केस की जांच के लिए कार्रवाई के जरिए कीमती जिंदगी बचाने के लिए एक समझौते का हिस्सा था.

फेसबुक अलर्ट से ऐसे बची नीट कैंडिडेट की जान

यूपी पुलिस और सोशल नेटवर्किंग साइट के बीच हुए समझौते के मुताबिक, कोई भी शख्स जो आत्महत्या करने के इरादे से सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है, संबंधित साइट पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी करेगी और तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी. एडीजी कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि सूचना तुरंत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को भेजी गई और उन्हें इस मामले में एक्शन लेने के लिए कहा गया.

फेसबुक और यूपी पुलिस के बीच समझौता

उन्होंने आगे कहा कि हमने सभी पुलिसकर्मियों को खुदकुशी से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट का तुरंत रिप्लाई करने और ऐसे मैसेज पोस्ट करने वालों की जान बचाने का निर्देश दिया है. फेसबुक ने हमारे साथ समझौता किया है ताकि हम तुरंत जवाब दे सकें.

जिंदगी खत्म करने से पहले पुलिस ने रोक किया

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी (वेस्ट) चिरंजीव नाथ सिन्हा तुरंत 29 साल के नीट कैंडिडेट के घर पहुंचे, जिसने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट किया था. उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने गलती की है और आगे कभी ऐसा नहीं करेगा.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब भी कोई खुदकुशी के बारे में संदेश पोस्ट करता है तो फेसबुक यूपी पुलिस को अलर्ट भेज देता है. पुलिस ने अलर्ट का संज्ञान लेकर पहले भी कई लोगों की जान बचाई है.