आज पढ़िए हिंदी में मजेदार चुटकुले Newslight पर

आज पढ़िए हिंदी में मजेदार चुटकुले Newslight पर

1.----------------------------------

पत्नी :- मैं कब से पूछ रही हूँ कि,
आपके जीवन की सबसे बड़ी problem क्या है..??
बस मुझे ही देखे जा रहे हो.. .कुछ बताते क्यों नही!

2.----------------------------------

भगवान :- स्वर्ग में स्वागत है
आशा है आप ने अच्छा जीवन बसर किया होगा!
आदमी :- वो तो सब ठीक है
स्वर्ग में जोड़ियाँ बनने वाली टीम कौन हैंडल करता है उससे बात करनी है!

3.----------------------------------

शादीशुदा जिंदगी कश्मीर जैसी है,
खूबसूरत तो है परंतु आतंक बहुत है!

4.----------------------------------

पति पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ। पति दुखी होकर एक सत्संग में चला गया। वापस आया तो पत्नी ने पूछा – कहां गए थे।
पति बोला :- प्रवचन सुनने।
पत्नि बोली :- कुछ असर पड़ा या नहीं।
पति कुछ नहीं बोला और अपनी पत्नी को गोद में उठा लिया।
पत्नी शरमाते हुए बोली :- क्या प्रवचन में रोमांस करने के लिए कहा है?

पति (लंबी सांस छोड़ते हुए) :- नहीं, महात्मा जी का कहना है कि अपने दुःख खुद उठाओ!!

5.----------------------------------

पत्नी :- अरे! आप ज़फर भाई की बीवी के जनाजे में नहीं गए?
पति :- मुझे शरम आती है।
पत्नी :- अजीब आदमी हो, इसमें किस बात की शरम।
पति :- अब किस मुंह से जाऊं? पहले भी ज़फर भाई की दो बीवियों के जनाजे में जा चुका हूं।
पर उन्हें एक बार भी अपने यहां बुलाने का मौका नहीं आया।

6.----------------------------------

टीचर – बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है ?
जाट – जेबरा।
टीचर – कैसे ?
जाट – वो ब्लैक एंड वाइट है ना। 

7.----------------------------------

मैडम बच्चे से :- तेरी कॉपी और पेन कहाँ है..??
बच्चा :- मेम जबसे आपको देखा, क्या कॉपी और क्या पेन,
तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गये चैन, खो गई कॉपी, गुम गया पेन!

8.----------------------------------

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर डॉक्टर के पास गया।
डॉक्टर – बेटी ये चोट कैसे लगी ?
पप्पू – डॉक्टर साहब ये मेरे से रोज लड़ती थी!
मैंने रोज लड़ने का कारण पूछा तो बोली:
लड़ने से मोहब्बत बढ़ती है।
डॉक्टर – फिर क्या हुआ ?
पप्पू – फिर होता क्या,
मोहब्बत बढ़ाने के लिये मैंने भी जड़ दिए लात घुसे।
डॉक्टर बेहोश

9.----------------------------------

एक औरत डॉक्टर के पास गयी।
औरत :- प्यार करने का कौन सा समय सबसे बढ़िया होता है ?
डॉक्टर :- दोपहर 2 से 4 बजे का।
औरत :- क्यों ?
डॉक्टर :- क्योंकि उस टाइम कंपाउडर नहीं होता। 

10.----------------------------------

एक छात्र जिसे 0% प्राप्त अंक हुए, आश्चर्यचकित था क्योंकि उसके सभी उत्तर उसे सही लग रहे थे.
उसके जवाब पढ़ें और दिल खोल कर मजा लें.
Q.1 – किस युद्ध में टीपू सुल्तान मरे गये ?
Ans. – अपनी आखिरी लड़ाई में.
Q.2 – स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कहाँ हुए ?
Ans. – पृष्ठ के निचले भाग में.
Q.3 – तलाक के लिए मुख्य कारण क्या है ?
Ans. – शादी.
Q.4 – गंगा किस स्टेट (state) में बहती है ?
Ans. – तरल स्टेट (state) में.
Q.5 – महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था ?
Ans.- उनके जन्मदिन पर.
Q.6 – आप 6 लोगों में 8 आमों को कैसे बांटेंगे ?
Ans. – मैंगो शेक तैयार करके.
Q.7 – भारत में साल भर में सबसे ज्यादा बर्फ कहां गिरती है ?
Ans. – छात्र द्वारा बहुत ही बढ़िया उत्तर – दारू के गिलास में.

Q. 8 – हिंदू कानून दूसरे विवाह की अनुमति क्यों नहीं देता ?

Ans. – भारतीय संविधान – अनुच्छेद 20 (2) के तहत – “किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए दो बार दंडित नहीं किया जा सकता.”