Shahrukh Khan: चोरी छिपे शाहरुख खान ने किया ऐसा काम, होटल के बंद कमरे में ये किससे मिलने लगे एक्टर
Shahrukh Khan Fans: शाहरुख खान ने हाल ही में चोरी छिपे ऐसा काम किया कि आपको भी हैरानी होगी. इस घटना से आपको एहसास होगा कि एक्टर अपने चाहने वालों का कितना ध्यान रखते हैं.
It’s Diwali and it’s sale time Celebrate safe Diwali and shop with us Enjoy amazing discounts in our stores in this Diwali Hurry up!
दिवाली है और बिक्री का समय है सुरक्षित दिवाली मनाएं और हमारे साथ खरीदारी करें इस दिवाली में हमारे स्टोर में amazing discounts का आनंद लें जल्दी करें! https://jaimamart.com
Shahrukh Khan Meeting With Fans: शाहरुख खान के चाहने वाले पूरे विश्व में मौजूद हैं. उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व की पूरी दुनिया कायल है और हो भी क्यों ना एक्टर अपने चाहने वालों का खूब ध्यान जो रखते हैं. पिछले दिनों शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) की शूटिंग में बिजी थे और इसी दौरान एक्टर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक्टर ने अपनी टीम से कहा कि वो अपने फैंस से मिलना चाहते हैं और बस फिर क्या था बादशाह के हुक्म पर उनके तगड़े वाले फैंस को इकट्ठा किया गया.
फैंस से मिले शाहरुख
शाहरुख खान पिछले दिनों चेन्नई में रुके थे और इस दौरान एक्टर ने अपने फैंस से मिलने की इच्छा जाहिर की. एक्टर ने फिर फैंस से मुलाकात की और इसके साथ ही उनके लिए कुछ स्पेशल चीजें भी कीं. और इस बात का सबूत एक फैन क्लब पेज से मिला है जहां शाहरुख के चेन्नई फैन क्लब ने ट्विटर पर कुछ फोटोज शेयर की हैं एक्टर के साथ. इसमे दिखता है कि शाहरुख कुछ फैंस के साथ हैं. उनके साथ चेन्नई के करीब 20 फैंस हैं. फोटोज शेयर कर लिखा हमारा चेन्नई परिवार किंग शाहरुख खान के साथ. थैंक्यू किंग शाहरुख खान सर और उनकी टीम.
मिलने के लिए बुक किए गए होटल के कमरे
इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए एक फैन ने बताया कि मैं शाहरुख खान सर के मैनेजर पूजा ददलानी और करुणा से मिला. उन्होंने फिर सर से बात की और उन्होंने कहा कि वह हमसे शूट के बाद मिलेंगे. कुछ दिन बाद फिर मुझे कॉल आया कि सर हमसे 'जवान' की शूटिंग खत्म होने के बाद यानी 8 अक्टूबर को मिलेंगे. सुधीर को फिर उनके फैन क्लब से 20 लोग सेलेक्ट करने को कहा गया. सुधीर नामक फैन ने आगे बताया कि शाहरुख की टीम ने फिर हमारे लिए रूम बुक किए फाइव स्टार होटल में जहां वह खुद रह रहे थे. उन्होंने हमारे लिए 2 कमरे बुक किए थे और हमारी सारी जरूरतों का ध्यान रखा. हम मेन्यु से कुछ भी खाना ऑर्डर कर सकते थे.
फैंस को दिया अपना समय और गिफ्ट्स
फैन सुधीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शाहरुख सर ने फिर अपने स्टाफ से कहा कि वह हर एक से मिलेंगे. उन्होंने हम सभी को अपना पूरा समय दिया, हमारे साथ फोटोज क्लिक करवाईं और हमें गिफ्ट्स भी दिए. उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं की और आराम से मिले. आपको बता दें, 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहा है. यह फिल्म अगले साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


