Success Story: चार परीक्षा दी और चारों में हासिल की पहली रैंक, पढ़िए शिवपुरी की 21 वर्षीय नताशा की कहानी
Success Story: सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा एक परीक्षा पास करने के लिए जी जान लगा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी निराशा हाथ लग जाती है। ऐसे में अगर कोई एक प्रयास में प्रथम रैंक के साथ चार पदों पर चयनित हो जाए, तो इसे आप क्या कहेंगे। भाग्य या मेहनत का फल?
चार पदों पर हासिल की पहली रैंक
ऐसा ही एक प्रेरणादायक कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली 21 वर्षीय नताशा लोधी का है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न पदों के लिए ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे, जिसमें शिवपुरी के कोलारस की नताशा लोधी ने एक साथ चार पदों पर राज्य में पहली रैंक हासिल की थी।
नताशा ने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वरिष्ठ में रसायनज्ञ, मत्स्योद्योग मध्य प्रदेश में मत्स्य निरीक्षक, इंदौर दुग्ध संघ में वरिष्ठ तकनीशियन, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक (खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश) में औषधि विश्लेषक सहित एक साथ चार पदों हेतु चयन सूची में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पिता रह चुके हैं पार्षद
बता दें कि नताशा लोधी शिवपुरी के वार्ड-1 जगतपुर कोलारस में निवासरत पूर्व पार्षद रामकुमारी नरेंद्र सिंह लोधी की बेटी और अखिल भारतीय लोधी अधिकारी-कर्मचारी संघ ‘आलोक’ कोलारस-बदरवास के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी (शिक्षक) की भतीजी भी हैं।
तीन महीने की पढ़ाई में चार पदों पर पहली रैंक
नताशा लोधी की उम्र की बात करें तो महज 21 साल है। फरवरी माह में नताशा ने चार प्रतियोगी परीक्षा दिए थे। कमाल की बात है कि इन चारों में पहली रैंक हासिल की है। नताशा ने बताया कि महज 3 महीने की तैयारी में उन्होंने चार एग्जाम पास किए हैं।
चाचा के मार्गदर्शन में करती थी पढ़ाई
साथ ही कहा कि उन्होंने अपने चाचा के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है, जो की पेशे से शिक्षक हैं। हालांकि नताशा का लक्ष्य उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाना है. अब वह यूपीएससी की तैयारी करेंगी।
बहरहाल, नताशा लोधी ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, पनघटा (नरवर) में रहकर की पूरी है। जबकि होल्कर कालेज इंदौर से 2022 में बीएससी पास की है।
Kumkum sharma 

