Tata ने नई इलेक्ट्रिक कार Avinya EV से उठाया पर्दा, सिंगल चार्ज में 500 km चलेगी ये गाड़ी
Tata Avinya को भारतीय बाजार के लिहाज से डिजाइन किया गया है. इसे ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा. अगले 24 महीनों के भीतर Tata Curvv EV को लॉन्च करने के बाद 2025 में Avinya EV को लॉन्च किया जाएगा
नई दिल्ली. Tata Motors ने शुक्रवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट Avinya से पर्दा उठा दिया है. यह कंपनी ने न्यू प्योर ईवी थर्ड जनरेशन आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि Tata Avinya को भारतीय बाजार के लिहाज से डिजाइन किया गया है. हालांकि, इसे ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा. कार निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि वह अगले 24 महीनों के भीतर Tata Curvv EV को लॉन्च करने के बाद 2025 में Avinya EV को लॉन्च करेगी.
नई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट का लुक बेहद स्टाइलिश है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बनाता है. कॉन्सेप्ट कार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ प्रीमियम एसयूवी का प्री-प्रोडक्शन फॉर्म है. कार को T के रूप में एक अट्रैक्टिव LED स्ट्रिप मिलती है, जो Tata Motors को दिखाती है. एलईडी स्ट्रिप हैट हेडलैम्प को जोड़ने वाली एक इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट की तरह काम करता है. इसके फ्रंट में भी एक बड़ा ब्लैक पैनल है, जबकि बम्पर तराशा हुआ दिखाई देता है.
कार में मिलेंगे बटरफ्लाई डोर
इसके साइड प्रोफाइल का की बात करें तो ऑटोमेकर ने इसमें बड़े अलॉय व्हील्स के साथ बोल्डनेस, एसयूवी की मस्क्युलिनिटी, बटरफ्लाई डोर दिए हैं. पीछे की तरफ, इसमें स्लीक एलईडी स्ट्रिप जैसा स्पॉयलर मिलता है, जो कॉन्सेप्ट की पूरी चौड़ाई को चलाता है जो टेललाइट का काम करता है. इसके अलावा इसमें एक एक चंकी बम्पर भी है.
360 डिग्री घूम सकती हैं सीटें
केबिन के अंदर टाटा अविन्या ईवी को पूरी तरह से अलग एपीयरेंस के साथ देखा जा सकता है. ऑटोमेकर का दावा है कि इसे ज्याद स्पेस, हाई स्ट्रक्चल सेफ्टी, डस्ट प्रोटेक्शन और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके अलावा इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स, सेंटर कंसोल पर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक स्पेशल साइज का स्टीयरिंग के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसकी खास बात यह है कि इसकी सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं.
500 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज
परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tata Avinya EV कॉन्सेप्ट 500 किमी से ज्यादा रेंज का वादा करता है. यह डबल इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ आ सकता है. यह ऑल व्हील ड्राइव फंक्शन के साथ आएगी. हालांकि, एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन क्वाड मोटर सेटअप के साथ भी आ सकता है.https://keymyhome.com


