विवादों में वाजिद खान की पत्नी:दिवंगत वाजिद खान की पत्नी कमलरुख का आरोप- ससुराल इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहे

विवादों में वाजिद खान की पत्नी:दिवंगत वाजिद खान की पत्नी कमलरुख का आरोप- ससुराल इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहे

मशहूर फिल्म संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का इस साल जून में लंबी बीमारी के बाद इंतेकाल हो गया था। अब वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरा नाम कमलरुख है। मैं दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की पत्नी हूं। मेरे पति और मैं शादी करने से पहले 10 साल तक अफेयर में थे। मैं पारसी हूं और वे मुस्लिम थे। हमने स्पेशल मैरिज एक्ट (एक ऐसा एक्ट जिसके तहत आप दूसरे धर्म में शादी कर सकते हैं।) के तहत शादी की थी।"

कमलरुख ने आरोप लगाया है कि उनके ससुरालवाले उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने लिखा है, "उनके परिवार की ओर से प्रताड़ना जारी है। मैं अपने अधिकारों और बच्चों की विरासत के लड़ रही हूं, जो उनके द्वारा बेकार कर दिए गए हैं। यह सब मेरे इस्लाम न अपनाने के खिलाफ उनकी नफरत के कारण हो रहा है। नफरत की जड़ें इतनी गहरी हैं कि किसी प्रियजन की मौत भी उन्हें हिला नहीं सकती।" उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा है कि धर्म जश्न मनाने का कारण होना चाहिए, परिवारों के टूटने का नहीं। वे लिखती हैं, "सभी धर्म परमात्मा तक पहुंचने का रास्ता है। धर्म सिर्फ 'जियो और जीने दो' होना चाहिए।"