Weight Loss Tips: बढ़ते पेट से हैं परेशान? तो घर की दीवार से करें ये एक्सरसाइज, 1 हफ्ते में वेट होगा कम

How Reduce Body Fat: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिनकी मदद से आप अपना बढ़ता हुआ पेट कम कर सकते हैं. हम यहां आपको बताएंगे कि आप घर दीवार की मदद से कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं?

Weight Loss Tips: बढ़ते पेट से हैं परेशान? तो घर की दीवार से करें ये एक्सरसाइज, 1 हफ्ते में वेट होगा कम

नवरात्रि और दशहरा के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com

Exercises To Reduce Body Fat: आजकल की लाइफस्टाइल, खान-पान की गड़बड़ी के चलते लोगों का वजन चेजी से बढ़ने लगता है. वहीं बढ़त वजन के कारण ढेर सारी समस्याएं जैसे डायबिटीज,हाई बीपी, हार्ट डिजीज आदि होने लगती हैं. ऐसे में अपनी डाइट के साथ ही लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना सबसे जरूरी है.वहीं बहुत से लोगों को एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिनकी मदद से आप अपना बढ़ता हुआ पेट कम कर सकते हैं साथ ही इन एक्सरसाइज को करने में अधिक समय ना लगेगा.वहीं इस एक्सरसाइज को आप घर पर ही दीवार की मदद कर सकते हैं.चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप घर दीवार की मदद से कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं?
वजन कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज-
कमर की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज-

इसे करने के लिए दीवार के सहारे पीठ के बल खड़ी हो जाएं. फिर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा ज्यादा दूरी पर खोल लें. अब दीवार के सहारे घुटनों को थोड़ा सा मोड़कर चेयर पोज में आ जाएं. अपने हाथों को सिर के पीछे रखकर क्रॉस में पकड़ लें. अब कमर की साइड से दाएं साइड में मुड़ें. इसके बाद आप बाएं साइड में मुड़े फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं.
कूल्हों और जांघों की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज-
इसे करने के लिए भी आप दीवाल के सहारे पीठ के बल खड़ी हो जाएं.अब अपने पैरों को साइड में थोड़ा चौड़ा करके खोल लें. इसके बाद अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर कमर पर रख लें. अब पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे की ओर आ जाएं और फिर वापस ऊपर की ओर जाएं.
पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज-
इसको करने के लिए आपको दीवार के सहारे खड़े होने की जरूरत है. इसके बाद नीचे चेयर पोज में आ जाएं. अब अपने हाथों को आपस में मिलाकर ऊपर की ओर स्ट्रेच करके रख लें. फिर कमर से नीचे की ओर झुककर और हाथों को नीचे लाकर जमीन को टच करें. अब हाथों को ऊपर की ओर लेकर जाएं और ऐसा कई बार करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. NEWS LIGHT इसकी पुष्टि नहीं करता है.)