भिवाड़ी में खुलेगी ACB की चौकी:अलवर से एक चौकी को किया जाएगा ट्रांसफर, CM ने दी मंजूरी

भिवाड़ी में खुलेगी ACB की चौकी:अलवर से एक चौकी को किया जाएगा ट्रांसफर, CM ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी को एक बड़ी सौगात दी है, भिवाड़ी में भी एसीबी चौकी खोलने की मंजूरी दे दी है। अब पुलिस जिला भिवाड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चौकी स्थापित होगी। सोमवार को जिला पुलिस अलवर में संचालित 2 एसीबी चौकियों में से 1 चौकी को भिवाड़ी में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

अलवर जिले में एसीबी की 2 चौकियां हैं तथा भिवाड़ी में एक भी चौकी स्थापित नहीं है। भिवाड़ी एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण राज्य व केंद्र सरकार के कई विभागों के कार्यालय भी यहां पर स्थित हैं। वर्तमान में भिवाड़ी की भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायतों पर अलवर चौकी ही कार्य कर रही है। इस निर्णय से आमजन और शिकायतकर्ता को चौकी तक पहुंचने में बड़ी सुविधा होगी।

भिवाड़ी के औद्योगिक संगठन के साथ-साथ आमजन भी भिवाड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की चौकी खोलने की कई बार राज्य सरकार से मांग कर चुके हैं। लोगों की पूरी होने पर लोगों में खुशी का माहौल है, वहीं, औद्योगिक संगठनों सहित भिवाड़ी के लोगों ने सीएम का आभार व्यक्त किया है।