ऑफ-रोडिंग के लिए खास तैयार की गई है KTM की ये एडवेंचर बाइक, Himalayan से कितनी सस्ती?
adventure-bike-of-ktm-is-specially-designed-for-off-roading-cheaper-than-royal-enfield-himalayan
अगर आप एडवेंचर बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी आपके पास बेस्ट ऑप्शन है। केटीएम 390 का बेस वेरिएंट लॉन्च हो गया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ऑफ-रोडिंग बाइक में से एक है। आइये जानते हैं KTM 390 x में क्या है खास बात
बेस वेरिएंट में मिस करेंगे ये फीचर्स
केटीएम 390 एडवेंचर एक्स में अपर वनेरिएंट की तरह उतने खास फीचर्स नहीं दिए गए हैं, हालांकि ऑफ रोडिंग के हिसाब से हर वो सुविधा दी गई है, जिसका इस्तेमाल होता है। लेकिन ऑफ-रोडिंग के लिए एडवांस फीचर्स की जरूरत पड़ती है, जो इस बेस वरिएंट से गायब है, जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और क्विक-शिफ्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन से कितनी सस्ती?
KTM 390 ADV X एडवेंचर बाइक को इंडियन मार्केट में 2 लाख 80 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, वहीं रॉयल एनफील्ड हिमालयन की शुरूआती कीमत 2 लाख 83 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास है। मतलब ये की दोनों बाइक्स की कीमतों में लगभग 3 हजार रुपये का फर्क देखा जा सकता है।www.jaimamart.com
KTM 390 ADV X इंजन
कंपनी 390 Adventure X में 373.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन ऑफर कर रही है। ये इंजन 9,000 आरपीएम पर 42.9 बीएचपी की शक्ति और 7,000 आरपीएम पर 37 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये बाइक 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक के साथ आती है
ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 320 मिमी सिंगल डिस्क और पीछे 230 मिमी सिंगल डिस्क दिया गया है। बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और इसका 177 किलोग्राम का कर्ब वेट है।


