"ब्रह्मास्त्र" के साथ 4 साल बाद रणबीर कपूर की एंट्री ने मचाया तहलका, ट्रेलर देख- फैंस ने लुटाया प्यार

लंबे समय का इंतजार अब खत्म हुआ. "ब्रह्मास्त्र" (Brahmastra) का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है.

Jun 23, 2022 - 18:31
Jun 23, 2022 - 13:50
"ब्रह्मास्त्र" के साथ 4 साल बाद रणबीर कपूर की एंट्री ने मचाया तहलका, ट्रेलर देख- फैंस ने लुटाया प्यार

Brahmastra Trailer Released : लंबे समय का इंतजार अब खत्म हुआ. "ब्रह्मास्त्र" (Brahmastra) का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है. ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है. इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है. 500 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म टेक्नोलॉजी और वीएफएक्स पर आधारित है.

अप्रैल में शादी के बंधन में बंध आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को पहली बार किसी फिल्म में साथ देखा जाएगाा. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय की झलक देखने को मिल रही है. ट्रेलर देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किरदारों के बीच होने वाले प्रेम से लेकर ब्रह्मास्त्र के लिए होने वाले युद्ध तक की कहानी दिखाई जाएगी.