Air Force Day: जमीन पर वायुवीरों का जोश, आकाश में विमानों की गर्जना; एयरफोर्स डे पर दिखी भारत की ताकत
Indian airforce day: इस साल वायु सेना अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है. इस कार्यक्रम की खास बात है कि पहली बार इसका आयोजन चंढीगढ़ में किया जा रहा है. इस मौके पर तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आयोजन में शामिल होगें.
It’s Diwali and it’s sale time Celebrate safe Diwali and shop with us Enjoy amazing discounts in our stores in this Diwali Hurry up!
दिवाली है और बिक्री का समय है सुरक्षित दिवाली मनाएं और हमारे साथ खरीदारी करें इस दिवाली में हमारे स्टोर में amazing discounts का आनंद लें जल्दी करें! https://jaimamart.com
Indian airforce day: इस साल वायु सेना अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है. इस कार्यक्रम की खास बात है कि पहली बार इसका आयोजन चंढीगढ़ में किया जा रहा है. इस मौके पर तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आयोजन में शामिल होगें. इंडियन एयर फोर्स चीफ ने इस खास मौके पर कहा कि सेना हर चुनौती के लिए तैयार है. नई तकनीकी से लैस सिस्टम को वायुसेना में शामिल किया जा रहा है. वायुसेना भविष्य के लिए तैयार हो रही है. आत्मनिर्भर भारत के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं. इसके साथ स्वदेशी हथियारों को भी सेना में शामिल किया जा रहा है.
मेहनत और लगन से मिली गौरवशाली विरासत- एयर चीफ मार्शल
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने सेना को संबोधित करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के जरिए भारतीय वायुसेना में वायुवीरों को शामिल करना एक बड़ी चुनौती है लेकिन यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का इस्तेमाल कर इसे देश की सेवा में लगाने का समय है. चीफ मार्शल ने आगे कहा कि हमें बहुत मेहनत और लगन से यह गौरवशाली विरासत मिली है. इसे यहां तक लाने वाले हमारे पुरखों ने बहुत बलिदान दिया है जिसे हमें हमेशा याद रखना होगा.


