Allergy Prevention Tips: न्यू बॉर्न बेबी को समर एलर्जी से ऐसे रखें सेफ

allergy-prevention-tips-ways-to-reduce-your-new-born-baby-summer-allergy-symptoms

May 19, 2023 - 08:40
Allergy Prevention Tips: न्यू बॉर्न बेबी को समर एलर्जी से ऐसे रखें सेफ
allergy-prevention-tips-ways-to-reduce-your-new-born-baby-summer-allergy-symptoms

पेरेंटिंग एक बहुत बड़ी रिस्पॉसिबिलिटी है, उसमें भी अगर न्यूबॉर्न बेबी की पेरेंटिंग की बात हो तो ये और भी ज्यादा मुश्किल होता है। गर्मियों में न्यूबॉर्न बेबीज़ में इंफेक्शन या एलर्जी की प्रॉब्लम आम हो सकती है। वैसे तो ये नॉर्मल है, लेकिन अगर ज्यादा बढ़ जाए तो छोटे बच्चे के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तो अगर ये गर्मियां आपके नन्हे-मुन्ने का पहला समर सीजन है, तो ऐसे में आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने बेबी को समर एलर्जी से बचा सकते हैं।

न्यूबॉर्न बेबीज़ की स्किन सुपर सेंसिटिव होती है, जिसकी वजह से उन्हें जल्दी एलर्जी हो जाती है। जिसके चलते बेबीज़ को कोल्ड, फीवर, स्किन रैशेज, रेडनेस या खुजली आदि प्रॉब्लम्स हो सकती है। तो इसे रोकने के लिए इन टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं।

रोजाना साबुन लगाना अवॉयड करें

आप बेबी के फेस को रोजाना वाइप्स से क्लीन कर सकते हैं, लेकिन साबुन के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे की स्किन खराब हो सकती है। ज्यादा साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है जिससे स्किन रफ और ड्राय हो जाती है। स्किन एलर्जी से बचने के लिए आपको बच्चे को चाइल्ड स्पेशलिस्ट के पास लेकर जाना चाहिए और बच्चे की स्किन साफ रखनी चाहिए।

स्किन को ड्राय होने से बचाएं

बच्चों की स्किन को ड्राय होने से भी बचाना है क्योंकि स्किन ड्राय होने पर भी इंफेक्शन हो सकता है। आप बच्चे की स्किन पर कोकोनट ऑयल या माइल्ड मॉयश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपको उन्हें गर्मियों में कीड़े और मच्छर से भी बचाना है। इसकी वजह से भी गर्मियों में इंफेक्शन बढ़ सकता है।

ब्रेस्ट फीडिंग के बाद चेहरा साफ करें

ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के बाद बेबी का मुंह जरूरी क्लीन कर देना चाहिए क्योंकि मुंह के आसपास दूध और लार इकट्टा होने के कारण भी इंफेक्शन होता है इसलिए वाइप्स की मदद से बच्चे का मुंह समय-समय पर क्लीन करते रहना चाहिए। ब्रेस्ट फीडिंग के बाद बच्चे का मुंह कॉटन वाइप्स की हेल्प से क्लीन करें।

कॉटन के कपड़े पहनाएं

गर्मियों में एलर्जी की प्रॉब्लम्स होने पर या एलर्जी से बचने के लिए आपको बच्चे को कॉटन के कपड़े ही पहनाने चाहिए। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि सिंथेटिक मेटैरियल के कपड़े बच्चों को गर्मी के दिनों में न पहनाएं क्योंकि ऐसे फैब्रिक भी बच्चे की एलर्जी की वजह बन सकते हैं।

कमरे का तापमान ठंडा रखें

आपको बच्चे के लिए रूम के टेम्प्रेचर को ज्यादा गरम होने से बचाना है। रूम का तापमान न तो ज्यादा ठंडा हो या न ही ज्यादा गरम। अगर आपके घर में किसी को एलर्जी की प्रॉब्लम है तो आप बच्चे को उससे दूर रखें। गर्मी के दिनों में समर एलर्जी से बच्चों को बचाने के लिए सीधे बर्फ अप्लाई करने से बचना चाहिए।