ईशा अंबानी के वेलकम बैश में इंडियन लुक में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, नहीं दिखे बॉलीवुड के खास दोस्त, देखें खास तस्वीरें और VIDEO

ambani-family-arrived-in-indian-look-at-isha-ambani-and-special-welcome-bash-see-video-and-pics

ईशा अंबानी के वेलकम बैश में इंडियन लुक में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, नहीं दिखे बॉलीवुड के खास दोस्त, देखें खास तस्वीरें और VIDEO
ambani-family-arrived-in-indian-look-at-isha-ambani-and-special-welcome-bash-see-video-and-pics

पार्टी में जहां पूरा अंबानी परिवार देसी अवतार में नजर आया तो वहीं सिंपल नो मेकअप लुक में ईशा अंबानी स्पॉट हुई हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है.

Ambani Family at Isha Ambani house: ईशा अंबानी जहां बीते दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का हिस्सा बनती हुई दिखीं थीं तो वहीं एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में ईशा के भाई आकाश अंबानी वाइफ श्लोका के साथ पहुंचे थे. वहीं अब एक बार फिर अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली है. दरअसल, हाल ही में ईशा अंबानी के ससुराल में पूरा अंबानी परिवार इंडियन लुक में एंट्री करता हुआ दिखा. इस दौरान सभी ने पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं.www.tourfacility.com

लुक की बात करें तो नीता अंबानी खूबसूरत कढ़ाई वाली सिल्क की साड़ी में तो मुकेश और आकाश ने कुर्ता पायजामा सेट पहना हुआ था. वहीं राधिका मर्चेंट ने फ़िरोज़ी हरे रंग का रेशमी लहंगा तो श्लोका अंबानी ने एक स्टाइलिश मल्टी कलर स्कर्ट और ब्लाउज़ पहना था. 

इससे पहले, पैपराजी के कैमरे में ईशा अंबानी भी कैद हुई. दरअसल वह और उनके दो जुड़वां बच्चे यानी बेटी आदिया और बेटे कृष्णा के साथ उनके वर्ली निवास पर पहुंची थी. इस दौरान वह सिंपल सैंडल, गीकी ग्लास, मेसी बन और नो-मेकअप लुक में पिंक फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता और पैंट सेट पहने दिखीं, जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है.