रात के समय इस एक तेल को चेहरे पर लगा लिया, तो अगले पूरे दिन चेहरा नजर आएगा चमकता हुआ

benefits-of-applying-coconut-oil-at-night-chehre-par-nariyal-tel-lagane-ke-fayde

रात के समय इस एक तेल को चेहरे पर लगा लिया, तो अगले पूरे दिन चेहरा नजर आएगा चमकता हुआ
benefits-of-applying-coconut-oil-at-night-chehre-par-nariyal-tel-lagane-ke-fayde

Oil For Face: स्किन केयर में अक्सर उन चीजों को शामिल किया जाता है जो त्वचा को बेदाग और निखरता हुआ बनाएं. यहां ऐसे ही एक तेल का जिक्र किया जा रहा है जो स्किन के लिए अच्छा साबित होता है

अक्सर सुबह उठते ही स्किन रूखी-सूखी दिखाई देने लगती है. चेहरा बेजान और मुरझाया हुआ नजर आने लगता है और हाथ लगाने पर खुरदरा महसूस होता है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां बताया गया तेल आपके लिए बेहद काम का साबित होगा. इस तेल को रात के समय चेहरे पर लगाने पर स्किन मुलायम, चमकदार और निखरी हुई बनती है. यह तेल है नारियल का तेल. स्किन के लिए नारियल का तेल (Coconut Oil) कमाल का साबित होता है. खासकर ड्राई स्किन पर इसके फायदे देखने को मिलते हैं. यहां जानिए स्किन के लिए किन-किन तरीकों से नारियल तेल फायदेमंद है और चेहरे पर कैसे लगाएं इसे

चेहरे के लिए नारियल तेल के फायदे | Coconut Oil Benefits For Skin

नारियल का तेल आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो इसे स्किन के लिए अच्छा बनाते हैं. नारियल के तेल के हीलिंग गुण स्किन की इरिटेशन को खत्म करते हैं. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और नारियल के तेल से स्किन को नमी भी मिलती है. नारियल के तेल को स्किन पर यूं तो कई अलग-अलग तरह से लगाया जाता है लेकिन रात के समय इसे लगाकर सोया जाए तो स्किन पर बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं. खासकर ड्राई स्किन (Dry Skin) के लिए यह तेल अच्छा साबित होता है. यह स्किन बैरियर को रिपेयर करता है और इसमें एंटी-एजिंग, कोलाजन बूस्टिंग और टैनिंग दूर करने के गुण भी पाए जाते हैंwww.keymyhome.com

नारियल के तेल के एंटी-एजिंग गुणों की बात करें तो जो लोग स्किन पर असमय निकलने वाली झुर्रियों से परेशान हैं वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्किन से झुर्रियों की परत हटाने में कारगर साबित होता है और स्किन को हेल्दी रखता है