अगर आपने भी Arts Stream से की है पढ़ाई, तो यहां देखें एक से एक बेहतर करियर ऑप्शन

best-career-options-for-arts-stream-students-check-here-the-list

अगर आपने भी Arts Stream से की है पढ़ाई, तो यहां देखें एक से एक बेहतर करियर ऑप्शन
best-career-options-for-arts-stream-students-check-here-the-list

Best Career Options for Arts Stream Students: अगर आपने आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई की है, तो आप नीचे दिए गए कई बेहतरीन ऑप्शन्स को देख सकते हैं और उस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.

Best Career Options for Arts Stream Students: देश भर में इस समय अधिकतर राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी भी कर दिया गया है. अब छात्रों के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे किस फील्ड में अपना करियर बनाएं. वहीं, देखा गया है कि करियर को लेकर आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों में थोड़ी ज्यादा दुविधा रहती है. उन्हें ऐसा लगता है कि इन स्ट्रीम से पढ़ाई करने के बाद उनके पास ज्यादा करियर ऑप्शन नहीं रहते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हैं. इसलिए ऐसे में आज हम आपके सामने कई बेहतरीन करियर ऑप्शन रखने वाले हैं, जिसमें कोई भी आर्ट्स स्ट्रीम का स्टूडेंट अपना करियर बना सकता है.

सिविल सर्विसेज

इकोनॉमिस्ट
आप एक इकोनॉमिस्ट के तौर पर भी अपना करियर बना सकते हैं और मार्केट में मिलने वाले उत्पादों और सेवाओं की डिमांड और सप्लाई के आंकड़ों की जांच कर उसका डेटा तैयार कर सकते हैं. इकोनॉमिस्ट आमतौर पर टैक्स रेट, बिजनेस साइकल, इकोनॉमिक डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करते हैं. अगर आप भी इकोनॉमिस्ट बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर करियर ऑप्शन बन सकता है.

पॉलिटिकल साइंटिस्ट
आप इसके नाम से ही पता लगा सकते हैं कि इस फील्ड में करियर बनाने वाला आखिर क्या करता होगा. दरअसल, एक पॉलिटिकल साइंटिस्ट पॉलिसी व आइडिया पॉलिसी को समझने के लिए मात्रात्मक और गुणात्मक रिसर्च की मदद लेता है. आप भी पॉलिटिकल साइंटिस्ट के तौर पर अपना करियर बना कर सरकारी विभागों, थिंक टैंक, शैक्षणिक संस्थानों व गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम कर सकते हैं.www.cardham.com

ऑर्गनाइजेशनल साइकोलॉजिस्ट
ऑर्गनाइजेशनल साइकोलॉजिस्ट आज के समय का उभरता हुआ करियर ऑप्शन है. यह एक ऑर्गनाइजेशन या वर्कप्लेस में ह्यूमन बिहेवियर को स्टडी करने का कार्य करते हैं. इस फील्ड में करियर बनाने वाले अक्सर मैनेजमेंट के साथ मिलकर कंपनी में स्टाफ की हायरिंग और ट्रेनिंग का कार्य करते हैं.

रिसर्चर
एक रिसर्चर के तौर पर अपना करियर बनाने के लिए आप ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च कोर्स के लिए अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. इसके अलावा आप सर्वे रिसर्चर के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं. बता दें कि क्वालिटी सर्वे तैयार करने के लिए हर संस्थान में एक एक्सपर्ट रिसर्चर की जरूरत होती है.